फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration being given after applying anti-corona vaccine

राशन की दुकानों पर लगाया जा रहा कोरोना रोधी टीका

Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ration being given after applying anti-corona vaccine
बागपत। कोरोना रोधी टीकाकरण में तेजी लाने के लिए राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को कोरोना रोधी टीका लगवाया जा रहा है। राशन लेने के लिए डीलर की दुकानों पर कार्ड धारक कोरोना टीकाकरण कार्ड लेकर पहुंच रहे हैं। टीका न लगवाने वाले उपभोक्ताओं को डीलर की दुकान पर टीका लगाकर राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बावजूद जिले में लक्ष्य के सापेक्ष दो लाख से अधिक लोगों को कोरोना का पहला टीका नहीं लग पाया है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम राशन की दुकानों पर कैंप लगाकर टीका लगा रही हैं। दुकानों पर राशन लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को कोरोना टीकाकरण का कार्ड चेक किया जा रहा है। जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनको कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में राशन की दुकानों पर कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed