फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration and ATM mobile vans reached

रटौल पहुंची राशन और एटीएम मोबाइल वैन

Mon, 13 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ration and ATM mobile vans reached
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव सील होने के बाद सोमवार को ग्रामीणों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए प्रशासन ने गांव में सहकारिता बैंक की एटीएम मोबाइल वैन भेजी। लोगों ने एटीएम गाड़ी से रुपये निकाले और घर की जरूरत का सामान खरीदा। गांव में अभी भी दूध की किल्लत बनी हुई है। सोमवार को किसानों को खेतों पर जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

रटौल गांव में रह रहे जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने गांव को सील किया था। गांव को सैनिटाइज कराकर लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों को जरूरत की चीजों व सामान की होम डिलीवरी शुरू कराई थी। गांव सील होने के कारण लोगों के सामने आर्थिक संकट आया था। पैसों के अभाव में लोग जरूरत की चीजें नही खरीद पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए सोमवार को प्रशासन ने गांव में एटीएम मोबाइल वैन भेजी। गांव के एटीएम गाड़ी आने पर ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के हिसाब से धनराशि की निकासी की। गांव में सब्जी, फल व आटा व अन्य खाद्य सामग्री की सप्लाई की, मगर अभी भी ग्रामीणों को दूध की समस्या बनी हुई है। किसानों को खेतों पर जाने की अनुमति दी। किसानों खेतों पर जाकर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed