फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rath Yatra of Lord Chandraprabhu taken out with pomp

धूमधाम से निकाली गई भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा

Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra of Lord Chandraprabhu taken out with pomp
बड़ौत में भगवान चन्द्रप्रभु की रथयात्रा निकालते जैन श्रद्घालु। - फोटो : BARAUT
जैन श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया यात्रा का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन सकल समाज के तत्वावधान में बुधवार को बड़ा जैन मंदिर से भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में शामिल विभिन्ना झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनीं रही। जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।

सारथी बनने का सौभाग्य राकेश जैन, कुबेर वैभव जैन व विपुल जैन, भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य अजय, चंवर चढ़ाने का सौभाग्य संजय जैन व मनोज को मिला। रथयात्रा दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर छोटा जैन मंदिर, गांधी चौक, लोहिया बाजार, ठाकुरद्वारा मंदिर, संजय मूर्ति से होते हुए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चंद्रप्रभु का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। रथयात्रा में सबसे आगे समाज की ध्वज पताका लिए बच्चे व अन्य लोग चल रहे थे। इनके पीछे ताशा पार्टी व बैंडबाजे धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। कई आकर्षक झांकियां भी शामिल थी। अंत में चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा रथ में विराजमान रही। पूजा अर्चना के बाद यह रथयात्रा वापस भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति आदि मार्गों से होते हुए वापस दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह समाज के लोगों ने भगवान चंद्रप्रभु की आरती उतार कर धर्म लाभ उठाया। रथयात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री अतुल जैन, सुनील जैन, धनेंद्र जैन, सतीश जैन, नवीन सर्राफ, सुभाष चन्द, धर्मपाल जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed