फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ran the team that went to cut the electricity connection in Luhari

लुहारी में बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को दौड़ाया

Thu, 29 Sep 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ran the team that went to cut the electricity connection in Luhari
बड़ौत में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन करते लुहारी गांव के किसान - फोटो : BARAUT
बड़ौत। लुहारी गांव में बुधवार को विद्युत कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम को किसानों ने विरोध करते हुए दौड़ा दिया। किसान एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता प्रथम ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और उच्चाधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लुहारी गांव में बुधवार सुबह विद्युत निगम की टीम कनेक्शन काटने गई तो किसानों ने विरोध किया। हंगामा करते हुए टीम को दौड़ा दिया। किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक तो चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। ऊपर से विद्युत निगम की टीम चेकिंग व छापेमारी कर किसानों का अनावश्यक दबाव बनाकर उनकी एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

बाद में एक्सईएन प्रथम राजपाल रविवंशी ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर यूनियन के संगठन मंत्री संजीव दांगी, जिला अध्यक्ष नरेश पाल, राजीव दांगी, अंजुल, सुनील, प्रमोद, विनोद, सुधीर, जितेंद्र, वीरम सिंह, मांगेराम, राजीव, ओमबीर, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed