फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rampage over ration, villagers create ruckus

राशन को लेकर मारामारी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 19 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rampage over ration, villagers create ruckus
बागपत के हमीदाबाद नयागांव में राशन को लेकर हंगामा करते उपभोक्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बालैनी। राशन को लेकर रविवार को हमीदाबाद गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डीलर पर यूनिट के हिसाब से चावल का वितरण करने के बजाए आधा राशन देने का आरोप लगाया। जिन लोगों के अंगूठे मैच नहीं हुए हैं, उन्हें 26 अप्रैल को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सरकार ने प्रति यूनिट पांच किलो चावल देने की घोषणा की है। राशन डीलर ग्रामीणों को यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। डीलर एक यूनिट पर आधा राशन दे रहा है। उधर डीलर नत्थू सिंह का कहना है कि वितरण में कोई अनियमितता नहीं बरती जा रही है। गांव के कुछ लोग बिना राशन कार्ड के राशन की मांग कर रहे हैं। हंगामा करने वालों में महक सिंह, सुनीता, राजू, सुरेंद्र, रामकुमार सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे। उधर रोशनगढ़ में ग्रामीणों को यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण न होने पर रविवार को कानूनगो रोहित कुमार जांच के लिए गांव पहुंचे। जांच के दौरान राशन वितरण में गड़बड़ी मिली। डीलर के पास 350 किलो चावल अधिक मिला। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। मवींकला गांव में राशन वितरण को लेकर डीलर व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। डीलर योगेश कुमार ने थाना बालैनी पर तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed