फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rampage continues on ration, commotion in Mavi Kalan

राशन पर मारामारी जारी, मवी कलां में हंगामा

Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rampage continues on ration, commotion in Mavi Kalan
बालैनी (बागपत)। राशन वितरण को लेकर शुक्रवार को मवीकलां के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डीलर पर यूनिट के हिसाब से राशन न देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि डीलर मनमाने तरीके से राशन का वितरण कर रहा है। उन्हें एक यूनिट पर पांच किलो चावल के बजाए तीन किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। पांच किलो चावल की मांग करने पर डीलर ग्रामीणों व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। ग्रामीणों ने फोन पर डीएम से राशन डीलर कर शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान संजय चौधरी का कहना था कि राशन वितरण में अनियमितता के बारे में शिकायत मिली है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। हंगामा करने वालों में सोहनबीर, अशोक, राजसिंह, अरविंद, संदीप, जावेद, गजेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। राशन डीलर योगेश कुमार का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी आ रही है। उधर खामपुर के ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार को गांव में राशन का वितरण नहीं किया गया और न ही बृहस्पतिवार को राशन को लेकर हुए हंगामे की जांच कराई गई है। गांव के मोनू, शीशपाल, कृष्ण, मंजूर, सुरेश, पप्पन, कौशल देव सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed