फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ram katha sunayi

साध्वी ने विश्वामित्र का प्रसंग सुनाया

Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
ram katha sunayi
साध्वी ने विश्वामित्र का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गांव डूंडाहैडा स्थित श्री बालाजी धाम में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन शनिवार को महामंडलेश्वर भैया दास महाराज की धर्म बेटी बाल साध्वी राधा देवी ने विश्वामित्र जी का प्रसंग सुनाया। राम कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा दशरथ ने महल में पहुंचने पर विश्वामित्र का सत्कार किया। इसके साथ ही श्रीराम और लक्ष्मण को उन्हें सौंप दिया ताकि राक्षसों का अंत किया जा सके।

विश्वामित्र जी बड़े प्रेम के साथ राम और लक्ष्मण को लेकर अपने आश्रम की ओर चले रास्ते में अनेक विद्याओं का ज्ञान विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को दिया। और चलते चलते मार्ग में ताड़का की भयंकर आवाज को सुना विश्वामित्र जी के इशारे पर राम जी ने एक ही बाण में ताड़का के प्राण हर लिए। अब तो राम जी की जय जयकार होने लगी चलते चलते विश्वामित्र अपने आश्रम में आए और बड़ी धूमधाम से राम लक्ष्मण का स्वागत आश्रम के ब्रह्मचारी ने किया। विश्वामित्र जी ने अनेक विद्याओं का ज्ञान दिया। रामजी ने विश्वामित्र से यज्ञ करने के लिए प्रार्थना की विश्वामित्र जी ने बड़े आनंद के साथ यज्ञ प्रारंभ किया। इस दौरान नेहा, लीला, सुनीता, बेबी, मीनाक्षी, प्रीति, संतोष, मंजू, रेखा, कविता, मुकेश, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed