फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rally will be held in Baraut on the arrival of Jan Vishwas Yatra

जन विश्वास यात्रा के आगमन पर बड़ौत में रैली, केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rally will be held in Baraut on the arrival of Jan Vishwas Yatra
-23 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा पहुंचेगी बागपत, बड़ौत में रैली करना तय हुआ
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री का रैली में आना तय, बागपत के लिए हो सकती है कोई घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जिले में 23 दिसंबर को आगमन होगा। बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रैली की जाएगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। हालांकि अभी तक किसी का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी में किसी एक के आने की बात कही जा रही है।
जन विश्वास यात्रा के 23 दिसंबर को बागपत में आगमन पर होने वाली रैली के लिए बड़ौत में तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं ने बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के मैदान का रैली के लिए निरीक्षण भी किया। जिले में डा. नीरज कौशिक को यात्रा प्रमुख व सत्यव्रत आर्य को यात्रा सह प्रमुख बनाया गया है। इनके पास पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में होने लगा बाहरी नेताओं का प्रवास
चुनावों को देखते हुए बाहरी नेताओं का विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास शुरू हो गया है। हरियाणा के नेताओं को प्रवास कराया गया है। बागपत के जिला प्रवासी रणवीर सिंह ढाका है तो छपरौली विधानसभा में केहर सिंह व प्रीतम सिंह खोखर प्रवास कर रहे है। बड़ौत विधानसभा में राष्ट्र दहिया व यशवीर सिंह डागर और बागपत में नवीन गोयल व सुनील राव प्रवास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed