फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakhi making competition showed enthusiasm

राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rakhi making competition showed enthusiasm
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभांरभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। इसमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मनमोहक राखियां बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया। कहा कि ये भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाता है। प्रतियोगिता में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता सफल बनाने में राखी, वंशिका, ईशा, आयुषी, सोनाक्षी, समीक्षा, स्वाति, अर्पिता, वंशिका, अमरेश, रितिका का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम
खेकड़ा। रक्षाबंधन पर्व के चलते शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभा का हुनर दिखाया। गुरुकुल विद्यापीठ में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मनमोहक राखियां बर्नाइं। इसके पश्चात अपनी कक्षा के छात्रों की कलाई पर राखी बांधीं। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, बहनों की रक्षा का वचन दिया। जेपी एकेडमी विद्यालय में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मनमोहक ढंग से मेहंदी लगाई। साथ ही छात्रों की कलाई पर राखियां बांधीं। इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed