फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised voice to complete the recruitment of Chief Servant

Baghpat News: मुख्य सेविका की भर्ती पूरी करने के लिए उठाई आवाज

Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Raised voice to complete the recruitment of Chief Servant
बड़ौत। मुख्यमंत्री जी, हमारी भी सुनो, हम आपकी योजनाओं से प्रेरित होकर अतिपोषित बच्चों, कमजोर महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित देखभाल करना चाहते हैं। इसलिए मुख्य सेविका भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन भर्ती दो साल से अधर में लटकी हुई है। इसे लेकर युवतियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भर्ती को जल्द से जल्द पूरी कराएं जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए वर्ष 2022 में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत मुख्य सेविका के रिक्त 2693 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत 23 सितंबर 2023 को परीक्षा भी संपन्न करा दी गई थी, लेकिन आज तक भर्ती का अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है। जनपद की सैकड़ों युवतियां इस समय असमजंस में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सेविका की भर्ती को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ये बोले युवतियां-----
मुख्य सेविका की भर्ती की परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी, पेपर भी बहुत अच्छा हुआ था, लेकिन दो साल से भर्ती अधर में लटकी हुई है।- साेनू राठी।

मुख्य सेविका बनकर अतिपोषित बच्चों की देखभाल करने की इच्छा है, इसलिए मुख्य सेविका के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन पिछले दो साल से भर्ती का परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। -अंकिता।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 सितंबर 2023 को मुख्य सेविका की परीक्षा हुई थी, पेपर भी अच्छा हुआ था, अब भर्ती का परिणाम आना बाकी है। हमारी मुख्यमंत्री से विनती है कि मुख्य सेविका की भर्ती शीघ्र पूरी हो- सीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed