फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raised voice for expansion of Baghpat sugar mill

सांसद व बागपत विधायक के बाद छपरौली विधायक ने भी बागपत चीनी मील के विस्तारीकरण की उठाई आवाज

Wed, 11 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raised voice for expansion of Baghpat sugar mill
बड़ौत। सांसद व बागपत के विधायक के बाद अब रालोद से छपरौली विधायक ने बागपत चीनी मील के विस्तारीकरण की मांग उठाई है। विधायक लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण समेत रमाला में इथेनाल प्लांट स्थापित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

लखनऊ से लौटकर बड़ौत पहुंचे रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा। इसके जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बागपत जनपद के मुख्यालय स्थित सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल से सामान्य 26 हजार कृषक जुडे़ है। उनके द्वारा लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि पर लगभग 11 हजार 200 लाख कुंतल से भी अधिक गन्ना उत्पादित किया जाता है। पेराई सत्र 2020-21 में लगभग 52 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई। वर्ष 1960 में इस मिल की स्थापना हुई थी। यह काफी जर्जर व मशीन काम करने लायक नहीं रही हैं। यही कारण है कि मिल से रमाला सहकारी चीनी मिल को लगभग 6.90 लाख कुंतल गन्ना सप्लाई किया जाता है। उन्होंने मिल के विस्तारीकरण की मांग उठाई। साथ ही सहकारी चीनी मिल रमाला में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने की मांग की। जिससे किसानों को फायदा पहुंचे। बागपत सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व विधायक योगेश धामा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed