{"_id":"621a5e8001bba56f801fe1d7","slug":"rain-and-hailstorm-harmful-to-crops-baghpat-news-mrt578479986","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि से दोबारा ठंड का अहसास, फसलों के लिए नुकसानदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि से दोबारा ठंड का अहसास, फसलों के लिए नुकसानदायक
बिनौली क्षेत्र में शनिवार की सुबह होती ओलावर्ष्टि
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
शुक्रवार रात अचानक बदला मौसम, रुक-रुककर पहले बूंदाबांदी, फिर बारिश व ओलावृष्टि
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा/बिनौली/चांदीनगर। यहां बारिश के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि होने से दोबारा ठंड का अहसास हुआ। जिससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश व ओलावृष्टि से आलू के साथ सरसों की फसल को नुकसान बताया जा रहा है।
यहां शुक्रवार रात अचानक मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह को बारिश हुई और बिनौली समेत कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग दोबारा से ऊनी कपड़े पहने नजर आए। तहसील क्षेत्र में बीती रात गरज के साथ कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके बावजूद कभी तेज हवाएं, कभी तेज धूप तो कई बार सुबह-शाम की ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार यहां सात मिलीमीटर बारिश हुई। इससे सरसों व आलू की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से गन्ने के साथ प्याज की सहफसली खेती थोड़ी पिछड़ जाएगी। वहीं, चांदीनगर क्षेत्र के सिंगोली के किसान अनुदेव त्यागी, सतीश शर्मा, मणिराम ने बताया कि आलू की फसल खोदाई के लिए तैयार है, लेकिन बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।