फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain accompanied by strong storm, relief from heat

तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong storm, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कई दिन की भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान गिर गया और मौसम खुशगवार हो गया।
पिछले कुछ दिनों से मौसम के तीखे तेवरों से लोग परेशान थे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में कम गरमाहट महसूस हो रही थी। देर रात में अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी चलने लगी। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed