फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway News: Now you can travel to Delhi by train for Rs 10 instead of Rs 35

Railway News: यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में अब 35 की जगह 10 रुपये में दिल्ली तक कर सकेंगे सफर

Tue, 12 Mar 2024 05:04 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Mar 2024 05:04 PM IST
सार

दिल्ली सहारनपुर की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की जेब को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब 35 रुपये में दिल्ली पहुंचने वाले यात्री 15 रुपये में दिल्ली पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Railway News: Now you can travel to Delhi by train for Rs 10 instead of Rs 35
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे की ओर से 2020 में कोरोना काल में बढ़ा गए न्यूनतम किराए को कम करने का फैसला लेकर यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। कोरोना काल में रेलवे ने न्यूनतम किराए को 10-15 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया था, लेकिन अब फिर से न्यूनतम किराया 15 रुपये कर दिया गया है। इससे अलग-अलग गंतव्य की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली का किराया 35 रुपये, शहादरा के लिए 30 रुपये वसूला जा रहा था, जबकि एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली का किराया 40 व शहादरा के लिए 35 रूपये था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  UP: सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक गोपाल काली ने थामा रालोद का दामन, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार यात्रियों ने किराया घटाने की मांग भी की थी, लेकिन किराया कम नहीं हुआ था। हालांकि अब रेलवे की ओर से 2020 में कोरोना के कारण बढ़ाए गए इस किराए को वापस कम कर लिया गया है। अब दिल्ली तक यात्री मात्र 15 रुपये में सफर कर सकेगें।

ये बोले यात्री 
रेलवे प्रशासन द्वारा किराया कम किए जाने से सैकड़ों यात्रियों को लाभ पहुंचेगा, क्योंकि बहुत से यात्री ट्रेन के सफर को आज भी सुरक्षित मानते हैं। रेलवे प्रशासन का यह निर्णय स्वागत योग्य है। -आर्यन 

कोरोना काल में बंद हुई कुछ पैसेंजर ट्रेनें अभी तक बंद पड़ी है। इसके कारण किराए में मिली राहत का लोगों को लाभ नहीं मिल पाएगा। बंद हुई ट्रेन का संचालन किया जाए। किराया कम होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।- सुशील 
 
कोराना काल में बढ़ाया गया किराया कम किया गया है, अब बड़ौत स्टेशन से यात्री मात्र 10 से 15 रूपये में दिल्ली जा सकेगें। - अनुज राठी स्टेशन मास्टर बड़ौत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed