फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raids caught firecrackers worth 25 lakhs, landlord arrested

छापा मारकर 25 लाख के पटाखे बरामद, आरोपी पकड़ा

Tue, 12 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raids caught firecrackers worth 25 lakhs, landlord arrested
अमीनगर सराय स्थित दुकान में विस्फोटक पटाखे जब्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
- अमीनगर सराय की माता कालोनी व बुढ़सैनी रोड पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

- दोनों जगहों से 70 पेटियों को बरामद किया गया, पुलिस की कार्रवाई रात तक जारी
- अमीनगर सराय समेत आसपास के कई गांवों में होती थी सप्लाई, दिल्ली से लेकर आता था पटाखे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने अमीनगर सराय और बुढ़सैनी रोड पर छापा मारकर अवैध रूप से बेचने को लाए गए करीब 25 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने दोनों जगह से देर शाम तक करीब 70 पेटी पटाखे बरामद किए। रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को भी पकड़ लिया है, जो दिल्ली से पटाखे लेकर आता था।
अमीनगर सराय कस्बे की माता कालोनी के रहने वाले अश्वनी उर्फ लल्लू के मकान पर मंगलवार दोपहर को सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने छापा मारा। थाना प्रभारी के अनुसार मकान के नीचे गोदाम बनाया हुआ था और उसमें करीब 28 पेटी विस्फोटक पटाखे अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने बुढ़सैनी रोड पर एक अन्य गोदाम पर छापा मारा, जहां से करीब 42 पेटी पटाखे मिले है। पटाखों की इन सभी पेटियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनके साथ ही आरोपी अश्वनी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए 70 पेटी पटाखों की कीमत करीब 25 लाख रुपये है और अन्य कई जगह पटाखे मिलने की सूचना पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर आता है पटाखे, दिवाली पर निकालता है स्टॉक
पुलिस के अनुसार अश्वनी उर्फ लल्लू पूरे साल दिल्ली से पटाखे लेकर आता है और उनको अपने यहां गोदाम में जमा करता है। इन पटाखों को दीपावली पर अमीनगर सराय व आसपास के गांवों में सप्लाई करता है। पुलिस ने करीब दस दिन पहले भी एक आरोपी को भारी मात्रा में पटाखों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारूद के ढेर पर सिंघावली अहीर क्षेत्र के कई गांव
बागपत। माता कालोनी में पकड़े गए पटाखों की सप्लाई अमीनगर सराय कस्बे के साथ ही कई गांवों में होती थी। इनमें तिलपनी, बिलौचपुरा, हिसावदा, गौसपुर, बढ़सैनी आदि गांव शामिल है। पुलिस के मुताबिक इन जगहों की करीब 100 दुकानों पर पटाखों की सप्लाई करता था। अमीनगर सराय के साथ ही आसपास के कई गांव बारूद के ढेर पर है। क्योंकि यह सभी विस्फोटक पटाखे होते है और किसी तरह का हादसा होने पर जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा भी करीब दस दिन पहले बरसिया समेत कई जगह छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक व पटाखे बरामद किए गए थे। बता दें कि हाल ही में पड़ोसी जिले शामली के कैराना में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में धमाका हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

आखिर कैसे पहुंचते है कस्बे में अवैध पटाखे
पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद इतनी भारी मात्रा में मिले अवैध पटाखे आखिर कस्बे में पहुंचते कैसे है। जगह जगह चेकिंग के बावजूद भी इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक का मिलना कहीं न कहीं पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। चोरी छिपे इनकी पटाखों की बिक्री हो रही थी। इस तरह दस दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed