फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raid on information of illegal firecracker manufacturing in Ghitaura

ग्राम घिटौरा में अवैध पटाखे निर्माण की सूचना पर एसडीएम आार सीओ ने की छापेमारी, सूचना झूठी मिलने पर लौटे बैरंग

Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Raid on information of illegal firecracker manufacturing in Ghitaura
खेकड़ा। ग्राम घिटौरा में अवैध पटाखे बनाए जाने की जानकारी पाकर एसडीएम और सीओ ने शनिवार को पुलिस बल के साथ छापा मारा। अधिकारियों को मौके पर कुछ नहीं मिला तो वे बैरंग लौट गए। एक माह पूर्व गांव स्थित एक मकान में अवैध पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन

एसडीएम अपूर्वा यादव को ग्राम घिटौरा स्थित एक मकान में अवैध पटाखे बनाए जाने की जानकारी मिली। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ विजय चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। और संबंधित मकान पर छापा मारा। उन्हें मौके पर कुछ नहीं मिला। एक माह पूर्व घिटौरा में एक मकान में अवैध पटाखों के जखीरे में विस्फोट होने से चार लोग झुलस गए थे। सूचना झूठी पाए जाने पर अधिकारी लौट गए। वहीं, एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे का निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed