फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quickly complete projects costing more than 50 lakhs

जल्द पूरा करें 50 लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाएं

Mon, 12 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Quickly complete projects costing more than 50 lakhs
बागपत। मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने सीएमओ से बूस्टर डोज की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को जन सुनवाई पर फोकस रखने और जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने के आदेश दिए। साथ ही सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाने और कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-----
सीएम ने सजल बागपत अभियान को सराहा
सीएम को समीक्षा बैठक में सजल बागपत अभियान में बुढेड़ा गांव के 20 किमी लंबे नाले की खोदाई व सफाई कार्य स्क्रीन पर दिखाया। जिस पर सीएम ने नदियों, नालों व तालाबों के जीर्णोद्धार पर विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। उधर जल पुरुष राजेंद्र सिंह के गांव डौला में गोसाई वाले तालाब की खोदाई की सराहना भी की। साथ ही अधिक से अधिक खेल मैदान स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले की उपलब्धियों के बारे में बताया
समीक्षा बैठक में डीएम ने अगस्त माह में जिले की उपलब्धियों के बारे में बताया। अगस्त माह में विकास कार्यों में चौथा स्थान, शिकायतों के निस्तारण में आठवां स्थान, गेटवे पोर्टल के माध्यम से पंचायतों में भुगतान करने में जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान व आयुष्मान कार्ड बनाने में तीसरा स्थान और आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने में सातवां स्थान व सहकारी देय की वसूली में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फसलों के लिए किसानों को जागरूक किया
समीक्षा बैठक में डीएम ने किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने के साथ अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि किसानों को गन्ने की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में जागरूक करने की जानकारी दी।
------
अभिभावकों ने ड्रेस खरीदी या नहीं, जांच करें
सीएम योगी ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में रुपये भेजे गए हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ बच्चे बिना ड्रेस विद्यालयों में आ रहे हैं। जिससे अभिभावकों ने ड्रेस खरीदी या नहीं, इसकी जांच करें। जिनके अभिभावकों ने ड्रेस नहीं खरीदी गई है, उन्हें समझाकर ड्रेस खरीदवाएं।
----
बीएसए नहीं बता पाई कितने विद्यालयों में बालिका शौचालय
समीक्षा बैठक शुरू होते ही सीएम ने बीएसए से बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों वाले विद्यालयों की जानकारी मांगी, लेकिन बीएसए जानकारी नहीं दे पाईं। जिस पर सीएम ने पूरा डाटा लेने और जानकारी रखने के निर्देश दिए।
-----
छात्राओं से संवाद करें
सीएम ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिसमें सीएम ने छात्राओं के ग्रुप बनाकर वार्ता करने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।

---
सरकारी भवनों के बाहर दिन में न जले स्ट्रीट लाइट
सीएम ने कहा कि सरकारी भवनों या फिर दूसरी जगहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में नहीं जलनी चाहिए। जिस पर गंभीरता दिखाई जाए और लाइट का सदुपयोग किया जाए। सीएम ने पॉलीथिन के प्रयोग का पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed