फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Questions raised on the material being used in road construction

सड़क निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री पर उठाए सवाल

Tue, 26 Apr 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the material being used in road construction
बड़ौत में बावली रोड पर खराब सड़क बनाए जाने का विरोध करते लोग - फोटो : BARAUT
कांग्रेस नेता के साथ बड़ौत-बावली मार्ग के क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-बावली मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची एसडीएम ने सामग्री की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेता रामकुमार पंवार के साथ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सड़क बनते ही टूटनी शुरू हो गई है। लोगाें की सड़क निर्माण कर रहे कर्मचारियों से भी नोकझोंक हुई। सूचना पर एसडीएम पूजा चौधरी भी मौके पर पहुंची और लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया तो डीएम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राममेहर, राजू, सतीश कुमार, संजीव, अनुज, सोनू कुमार, सुनील, सुमित, कृष्णपाल, कुलदीप, सुबोध, आरिफ शामिल रहे।
विज्ञापन

अभी तक सड़क का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन बार सड़क पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री डाली जाएगी। - अमित राणा, पालिका चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed