फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   QR code will get the identity card of the room inspectors

Baghpat News: क्यूआर कोड से मिलेगा कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र

Sat, 10 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 10 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
QR code will get the identity card of the room inspectors
बागपत। बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड से परिचय पत्र मिलेगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही परीक्षक का पूरा ब्योरा मिलेगा। परिषद ने वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। पहली बार कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों को क्यूआर कोड के माध्यम से परिचय पत्र दिया जाएगा। परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। परिचय पत्र में शिक्षक और कर्मचारी का नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर की जानकारी मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन कर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और कर्मचारी के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

- कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र वेबसाइट पर किए अपलोड
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। शिक्षक और कर्मचारी वेबसाइट से अपने परिचय पत्र अपलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाने में केंद्र व्यवस्थापक खेल कर देते हैं। विषय से संबंधित बाहरी शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की इस मनमानी पर परिषद ने रोक लगाने के लिए कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया को बदल दिया है। परिषद ने स्कूलों में तैनात शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलोड करा लिया था। इस डाटा के आधार पर शिक्षकों के परिचय पत्र जारी कर दिए हैं।

- वर्जन- परिषद की ओर से इस बार कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र पर क्यूआर कोड दिया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही शिक्षक और कर्मचारी का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। इससे परीक्षा में पारदर्शिता होगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed