फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Purse, hair and bones found in the farm in Hisavada

हिसावदा में खेत में मिले पर्स, बाल और हड्डियां

Thu, 24 Sep 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Purse, hair and bones found in the farm in Hisavada
अमीनगर सराय के हिसावदा गांव के जंगल से मिले हड्डी व बालों की जांच करती फोरेंसिंक विभाग की टीम - फोटो : BAGHPAT
यह अवशेष 20 जुलाई को लापता हुई विवाहिता शबनम के होने की आशंका
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत, हड्डियों को जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव के जंगल में एक बैग, बाल और हड्डियां मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दो माह पहले लापता हुई विवाहिता शबनम के हो सकते हैं। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मामले में सुबूत जुटाए है। साथ ही हड्डियाें को जांच के लिए भेजा है।
मेरठ के धंजू गांव के रहने वाले आदिल पुत्र रफीक ने बताया कि उसकी बहन शबनम का 2018 में डौला गांव के दानिश से निकाह हुआ था। निकाह के चार माह बाद ही ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इस पर उन्होंने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। 29 जुलाई 2020 को उसकी बहन शबनम इसी मामले में तारीख पर बागपत कोर्ट आई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन रात में सिंघावली अहीर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आदिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी माता के साथ बागपत से मेरठ लौट रहे थे। पानी पीने के लिए हिसावदा गांव के किसान हरि भगवान की ट्यूबवेल पर रुके। बातचीत में उन्होंने शबनम के लापता होने की बात बताई। खेत मालिक हरि भगवान ने उन्हें खेत में एक लड़की का पर्स मिलना बताया। उन्होंने बैग को देखा तो अंदर से कुछ कागज मिले। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में छानबीन की तो कुछ हड्डियां और बाल भी बरामद हुए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला कर सुबूत जुटाई। साथ ही हड्डियों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, आदिल ने ससुराल पक्ष पर शबनम की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed