{"_id":"616c547635e4ec052949d90d","slug":"pure-water-will-be-delivered-to-homes-in-27-villages-by-spending-rs-79-crore-baghpat-news-mrt5610225194","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 करोड़ रुपये खर्च करके पहुंचाया जाएगा 27 गांवों में घरों तक शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 करोड़ रुपये खर्च करके पहुंचाया जाएगा 27 गांवों में घरों तक शुद्ध पानी
विज्ञापन
जल निगम ने तैयार की पूरी योजना, 79.37 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांवों में हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाया जा सके, उसके लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए जल निगम ने 27 गांवों की पूरी योजना तैयार कर ली है। इसमें 79.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गांवों में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जल निगम ने 27 गांवों के लिए डीपीआर तैयार की है। क्योंकि हैंडपंप ठप हो सकते है और ऐसे में लोगों को गांवों में पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। इसलिए पहले ही इसके लिए कदम बढ़ाते हुए काम शुरू कर दिया गया है। जिले के जागोश, चौबली, जलालपुर, ओसिक्का, भैड़ापुर, शाहपुर बड़ौली, सिलाना, सुल्तानपुर हटाना, ख्वाजा नंगला, रमाला, फैजपुर निनाना, गाधी, खेड़ा इस्लामपुर, हरियाखेड़ा, शाहजहांपुर, सांकलपुट्ठी, टांडा, हेवा, चांदनहेडी, अलावलपुर, जोनमाना, लोहड्डा, इदरीशपुर, विनयपुर, घिटोरा, नंगला बड़ी, घिटोरा गांव के लिए योजना तैयार की गई है। इसमें टंकी, पेयजल लाइन, ट्यूबवेल आदि शामिल है। यह कार्य जिस संस्था को सौंपा जाएगा, उसे ही दस साल तक मरम्मत व अन्य कार्य करने होंगे। इसकी डीपीआर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता समिति को भेजी गई है। सीडीओ रणजीत सिंह के पास भी इसका पूरा खाका तैयार करके भेजा गया है।