{"_id":"6a6124be3d399023ad029252","slug":"public-relations-were-done-to-make-the-protest-successful-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-155693-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट 28 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर होगा। धरने-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपली की।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों का राजकीयकरण, आउटसोर्सिंग की नियुक्तियों पर रोक, ई-फाइलिंग व्यवस्था और पुरानी पेंशन बहाली उनकी प्रमुख मांगें हैं। बुधवार को शिक्षकों ने सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में जनसंपर्क किया।
इस जनसंपर्क का उद्देश्य 28 जुलाई को होने वाले धरने-प्रदर्शन को सफल बनाना था। पदाधिकारियों ने कई इंटर कॉलेजों में शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षकों से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शिवकरण चौरसिया, प्रदीप कुमार शर्मा, धर्मेंद्र खोखर और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।