फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public awareness rally to be held on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati

महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर निकाली जाएगी जन-जागरण रैली

Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Public awareness rally to be held on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati
बड़ौत के एससी बोस विद्यापीठ में छात्राओं को तलवारबाजी सिखाते रवि शास्त्री। - फोटो : BARAUT
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर निकाली जाएगी जन-जागरण रैली
विज्ञापन

बागपत। आर्य समाज की बैठक शनिवार को कस्बे में संपन्न हुई, जिसमें 14 को महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर विशाल जन-जागरण रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. रवि शास्त्री व संचालन अरुण ने किया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि दयानंद की शिक्षा वर्तमान समय में अनुकरणीय है। आर्य समाज संसार का उपकार करने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर बड़ौत में ढाई हजार कार्यकर्ताओं की ओर से जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए एससी बोस विद्यापीठ में डॉ. रवि शास्त्री ने बेटियों को तलवारबाजी का भी अभ्यास कराया। शिक्षक अर्जुन सिंह ने जूडो कराटे का अभ्यास कराया। इस जन-जागरण रैली में बागपत के 100 गांव के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रैली का उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली के माध्यम से बालिका शिक्षा पर जोर देना है। बैठक में राजकुमार, विनोद भारद्वाज, हरपाल, धर्मवीर, इकबाल, महेन्द्र, अरूण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed