सोयाबीन के पोषकीय गुणों का प्रशिक्षण दिया
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सोयाबीन के पोषकीय गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। यहां सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र पर रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में गृह विज्ञानी डॉ. सरिता जोशी ने महिलाओं को बताया कि 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 43 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट अन्य वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, खनिज लवण और आयरन होता है। सोयाबीन का प्रोटीन ताकतवर और आसानी से पचने वाला होता है। शाकाहारी लोगों में प्रोटीन की कमी को पूरा करने वाला प्राकृतिक साधन सोयाबीन है। प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को सोयाबीन से बनने वाली रेसिपी के बारे में बताया। केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्रपाल ने कृषक महिलाओं को सोयाबीन की लघु इकाई की स्थापना कर रोजगार शुरू करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. अंकिता नेगी, ग्रामीण महिलाएं वंदना, रुचिका, रूबी, इंद्रेश, ममता देवी, पार्वती, दिव्यांशी, अंशु, रुचिका, करिश्मा, रेनू आदि मौजूद रहीं।