{"_id":"611d488f8ebc3e7a224b5dfb","slug":"protest-on-demand-for-power-supply-on-old-schedule-baghpat-news-mrt5523041154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शेड्यूल पर विद्युत सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शेड्यूल पर विद्युत सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को पुराने शेड्यूल अनुसार विद्युत सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। एसडीओ ने फोन पर ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। ग्रामीणों ने पुराने शेड्यूल पर सप्लाई शुरू न करने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि ऊर्जा निगम ने बिजली शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। नए शेड्यूल में दोपहर में सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नए शेड्यूल में सप्लाई करने के विरोध में विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
इस पर एसडीओ रजत गुप्ता ने फोन पर ग्रामीणों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने पुराने शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति की बहाली न कराने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। यहां संजीव राठी, कृष्णपाल, वेद सिंह, सुरेश, सबीन, अशोक, प्रवीण कुमार, अनुप्रताप, सोमपाल, हरेंद्र, प्रह्लाद, सचिन, सोनू, सतेंद्र, फारुख, मोमीन, सुबोध, शिवम, काला मौजूद रहे।