फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest for demand of trade

मंडी व्यापारियों ने कारोबार ठप किया

Thu, 22 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
protest for demand of trade
बागपत में बड़ौत में नवीन मंडी में अधिकारियों की निष्क्रियता से गुड़ मंडी में न आकर कोल्हुओं से सीधे खरीदा जा रहा है। इसको लेकर मंडी व्यापारियों ने हड़ताल कर समिति के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम ने उनसे वार्ता की और आश्वासन दिया की शुक्रवार से कोल्हुओं से गुड़ खरदीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे हड़ताल समाप्त कर दें। इस आश्वासन पर व्यापारियों ने दोपहर बाद हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंडी खुलने पर गुड़ की आवक न के बराबर दिखाई पड़ने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने मंडी में हड़ताल शुरू कर दी और प्रमोद पालीवाल व शिवजी के नेतृत्व में मंडी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि कुछ लोग कोल्हुओं से गुड़ खरीदकर बाहर बेच रहे हैं। इसलिए मंडी में गुड़ की आवक कम हो गई है। गत वर्ष इन दिनों में गुड़ की आवक चार हजार क्विंटल थी जो कि अब घटकर ढाई हजार क्विंटल रह गई है। इससे कारोबार भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव दोपहर तीन बजें मंडी पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वे शुक्रवार से मंडी में बैठेंगे और कोल्हुओं से सीधें गुड़ खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की।


इस पर व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। प्रदर्शनकारियों में सुदर्शन, सुभाषचंद, चिंटू, राहुल, मंगलसेन, सतप्रकाश, बलजीत, अनिल, घासीराम, पूर्ण, जोगिंदर, देशपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed