{"_id":"611e9acc8ebc3e79c52b6e5f","slug":"protest-against-ration-dealer-baghpat-news-mrt5525243125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन
चमरावल गांव में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
चांदीनगर। चमरावल के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की गर्भवती महिलाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। राशन वितरण में डीलर मनमानी करता है। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसकी जांच के लिए ख़ाद्य निरीक्षक आए थे, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। राशन वितरण को लेकर छह माह पूर्व आरटीआई डाली थी, लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की और मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में लाला, अमित, शानू, शशांक, नीटू फौजी, रश्मि, रेखा व बबीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।