फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest against ration dealer

ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest against ration dealer
चमरावल गांव में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। चमरावल के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की गर्भवती महिलाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। राशन वितरण में डीलर मनमानी करता है। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसकी जांच के लिए ख़ाद्य निरीक्षक आए थे, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। राशन वितरण को लेकर छह माह पूर्व आरटीआई डाली थी, लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की और मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में लाला, अमित, शानू, शशांक, नीटू फौजी, रश्मि, रेखा व बबीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed