फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proposal to make JV College Barot a farmer central university

जेवी कॉलेज बड़ौत को किसान केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव

Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Proposal to make JV College Barot a farmer central university
बागपत के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
- बड़ौत में होगी सेना की फर्जी, बागपत में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

- दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक एयरबस चलाने की मांग
- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे सांसद सत्यपाल सिंह
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि जेवी कॉलेज बड़ौत को किसान केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात हो चुकी है। बड़ौत में सेना की भर्ती और बागपत में रोजगार मेला लगेगा। रैपिड रेल पर बात चल रही है, इसके साथ ही दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक एयरबस चलाने की मांग भी की गई है।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि जेवी कॉलेज बड़ौत ऐतिहासिक संस्था है। देशभर से कृषि की पढ़ाई करने के लिए यहां पर छात्र-छात्राएं आते थे। कॉलेज को किसान केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है। इस बाबत पत्र भी लिखा गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में भी वह इस मुद्दे को रखेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण लटकी सेना की भर्ती बड़ौत में फिर से कराने की तैयारी है। होली के पास भर्ती होगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिले में बड़ा रोजगार मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रेललाइन का विद्युतीकरण चल रहा है। पानीपत-मेरठ रेल लाइन पिंक बुक में शामिल है। रैपिड रेल की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने केंद्र सरका के समक्ष मांग रखी है कि दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक एयरबस चलवाएं, ताकि दिल्ली में नौकरी और रोजगार कर रहे लोगों को फायदा हो। सरकार की मंशा भी यही है कि दिल्ली पर आबादी का बोझ नहीं बढ़ना चाहिए। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, पुष्पेंद्र तोमर, नरेंद्र बली एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, कृष्णपाल चेयरमैन, प्रमेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर भ्रमित हो रहे किसान : सत्यपाल सिंह
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने फैजपुर निनाना गांव में यूपी और हरियाणा के किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर भ्रम फैलाए गए हैं। कानूनों में कुछ भी काला नहीं है। किसानों को नाराज करने से कोई भी सरकार नहीं चल सकती। सरकार किसान हितैषी है। किसानों की भलाई के लिए ही यह कानून बनाया गया है। किसानों की जमीन नहीं जाने वाली है। किसानों ने सुझाव भी रखे।
टिकैत ने पहले किया था कानूनों का समर्थन
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पहले कानूनों का समर्थन किया था, आंदोलन बाद में शुरू हुआ। पंजाब और हरियाणा के किसानों के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के किसान जुड़े हैं। सरकार समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

जिले के हालात पर अधिकारियों से होगी बैठक
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को वह अधिकारियों से बातचीत करेंगे। जिन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया है, उनके विषय में पूछा जाएगा। कानून व्यवस्था जिले में प्राथमिकता का मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed