फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Property dealer was suicide

प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान

Thu, 03 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 03 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Property dealer was suicide
बागपत के मवीकलां गांव के खेत में बुधवार को नीम के पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास ही एक कार भी खड़ी हुई थी। मृतक की पहचान दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी डीलर का अपनी साली की शादी को लेकर पत्नी और ससुरालियों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने जान दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मवीकलां निवासी किसान जितेंद्र कुमार ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में नीम के पेड़ से एक शव लटका हुआ है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक आई-20 कार खड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराने के प्रयास किए। मृतक के कपड़ाें की जेब और गाड़ी से मिले कागजों से उसकी शनाख्त दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र के घुम्मनहेड़ा निवासी सुरेश कुमार (33) के रूप में हुई।
विज्ञापन


सुरेश प्रॉपर्टी डीलर था। उसकी शादी वर्ष 2007 में खेकड़ा कस्बा की पूजा के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि सुरेश की साली की शादी मंगलवार को खेकड़ा में हुई थी। वह इस शादी में शामिल नहीं हुआ था। इसी शादी को लेकर उसका पत्नी और ससुरालियों से विवाद चल रहा था। साली की सगाई के दौरान उनका विवाद हो गया था। इसी कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है।उधर, पूजा के ताऊ बलवान सिंह का कहना है कि उसकी भतीजी की मंगलवार की रात को शादी हुई है। लेकिन उनके परिवार का सुरेश से कोई विवाद नहीं था। उसने जान क्यों दी? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कराई कोई कार्रवाई
बागपत। पुलिस के मुताबिक सूचना पर सुरेश के पिता मांगेराम और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। सुरेश का शव और उसकी कार आदि लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरेश के परिजनों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed