फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Property dealer shot himself after dispute with wife

Baghpat News: पत्नी से विवाद होने पर प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी

Mon, 18 Mar 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot himself after dispute with wife
रमाला। बराल पुसार मार्ग पर ससुराल से लौटते समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बड़ौत सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के सोंटा गांव निवासी विकास राठी (40) की जिवाना गांव में ससुराल है। वह प्राॅपर्टी डीलर का काम करता है। रविवार को वह पत्नी अल्का के साथ ससुराल आया हुआ था। रविवार देर शाम को वह पत्नी के साथ कार से अपने गांव सोंटा जा रहा था। जब वह बराल पुसार मार्ग पर इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास पहुंचा तो दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। उसकी पत्नी अल्का ने आनन-फानन में अपने मायके जिवाना गांव में फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन विकास को कार में लेकर बड़ौत जा रहे थे तो किसी ने थाने में फोन कर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने जिवाना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया और विकास को बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर बागपत मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed