फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Promotion process started again in council schools

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में फिर शुरू हुई पदोन्नति की प्रक्रिया

Thu, 07 Dec 2023 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Promotion process started again in council schools
-12 दिसंबर तक जनपदीय समिति बैठक कर 16 दिसंबर तक पोर्टल पर अपडेट करेगी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए जनपदीय समिति 12 दिसंबर तक बैठक कर सूची तैयार करेगी और 16 दिसंबर तक सूची पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को पदोन्नति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत सहायक अध्यापक के पद के अनुसार शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी। पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के लिए आठ दिसंबर को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिला स्तर पर जनपदीय समिति 12 दिसंबर को बैठक कर पात्रता के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों का उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सूची तैयार करेगी। साथ ही 16 दिसंबर तक सूची को परिषद के पोर्टल पर अपडेट करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को निर्धारित तिथि के आधार पर शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथि तक विद्यालयों में रिक्त पदों के आधार पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपडेट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed