फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Promoted the policies of RLD

रालोद की नीतियों का प्रचार किया

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Promoted the policies of RLD
चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत कई गांवों में जनसंपर्क किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल चौधरी गुर्जर ने मंगलवार को कई गांवों में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने 2022 के विधान सभा चुनाव में रालोद को समर्थन देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

कपिल चौधरी ने मंगलवार को गोना, ललियाना, चमरावल और अमीनगर सराय मोड़ पर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहा है। महंगाई के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है। किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली, डीजल, पेट्रोल और गैस के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी की जा रही है। प्रदेश सरकार को 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विधान सभा चुनाव में पार्टी का समर्थन करने की अपील की। ग्रामीणों ने आने वाले चुनाव में रालोद को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ प्रदीप धामा पाबला, रतन त्यागी, रोहित यादव, सुशील बैंसला, अभिषेक चौधरी, योगेश बैंसला, नितिन बैंसला, विकास कसाना, प्रमोद शर्मा, राकेश शर्मा व पवन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed