{"_id":"615f37288ebc3e05c721d5f0","slug":"projects-costing-more-than-50-lakhs-will-be-investigated-baghpat-news-mrt559568350","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजकमल यादव ने की परियोजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली अधूरी परियोजनाओं और मुख्यमंत्री की घोषणाओं वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ऐसी परियोजनाओं का सत्यापन एवं गुणवत्ता की जांच तत्काल कराने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता को परखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्धारित समय में लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए। डीएम ने नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों, आवास की समीक्षा की। बैठक में खट्टा प्रहलादपुर के राजकीय सम्राट मिहिर भोज कॉलेज, आयुष अस्पताल, पिलाना में किसान केंद्र, वृहद गौ संरक्षण, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की योजनाओं को तत्काल पूरा करने, अमृत योजना के तहत निर्धारित समय में जलापूर्ति करने, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नलकूप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मौजूद रहे।