{"_id":"612d23928ebc3e744438ebb7","slug":"prohibition-on-carrying-out-development-work-on-the-will-of-secretaries-baghpat-news-mrt554068419","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों के मर्जी से विकास कार्य कराने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों के मर्जी से विकास कार्य कराने पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवों के मर्जी से विकास कार्य कराने पर रोक
बागपत। गांवों में कराए गए विकास कार्यों में घपले पकड़ में आने के बाद ग्राम सचिवों के अपनी मर्जी से काम कराने पर रोक लगा दी गई है। गांवों में अभी केवल पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय व खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएगा। आरओ वाटर कूलर, सोलर सिस्टम, स्ट्रीट लाइट जैसे कार्यों पर रोक लगा दी है। इसके लिए डीपीआरओ ने सभी ग्राम सचिव को पत्र भी जारी कर दिया है। अगर किसी सचिव ने इस तरह का कार्य कराया तो उसे गबन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
जिले के अधिकतर गांवों में जब विकास कार्यों की जांच की गई, तो वहां खूब घपले मिले। गांवों में आरओ वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट, वॉल पेंटिंग, बोर्ड तक लगवाने पर लाखों रुपये खर्च कर दिए और उनका भुगतान भी बाजार दाम से दोगुना तक किया गया। इस तरह से ग्राम सचिवों ने विकास कार्यों के नाम पर घपले किए। इस तरह से खेल किए जाने पर डीपीआरओ ने सख्ती दिखाई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी सचिव को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि कोई भी सचिव केवल पंचायतघर, सामुदायिक शौचालय व खेल के मैदान का निर्माण कराएगा। क्योंकि अभी तक इन कार्यों के लिए जारी होने वाला रुपया भी अन्य कामों पर खर्च किया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है। इसलिए अब केवल यह तीन काम ही कराए जाएंगे और आरओ वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों पर रोक रहेगी। अगर इसके बाद भी किसी सचिव ने इन कार्यों पर रुपया खर्च किया तो वह गबन माना जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ के इस आदेश से सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विकास भवन में आज से धरना देंगे सचिव
डीपीआरओ ने गांवों में हुए विकास कार्यों में घपला बताते हुए ग्राम सचिवों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए हुए हैं। जिले के ग्राम सचिव इसके विरोध में उतर गए हैं। मंगलवार से वे कार्य बहिष्कार करके जिला विकास भवन पर अनिश्चितकालीन देंगे।