फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Procession of Mata Vaishno Devi took place

माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा निकाली

Mon, 07 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Procession of Mata Vaishno Devi took place
बड़ौत रेलवें स्टेशन से माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु - फोटो : BARAUT
माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा निकाली गई। यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा का उद्घाटन चेयरमैन अमित राणा ने किया। अतिथि एडवोकेट विनोद कुमार जैन, ज्योति प्रचंडकर्ता शिव कुमार गोयल, प्रसाद वितरक शिवम व सत्यम अग्रवाल, पुरूस्कार वितरक नवीन चंद गर्ग, अतिथि अरुण तोमर बोबी, स्वागतअध्यक्ष शरद जैन, माता का भोग व भंडार नीरज जैन, मूर्ति विराजमानकर्ता हिमांशु गुप्ता, छतर भेंट कर्ता राजकुमार जैन, चुनरी भेंट करता वेद गर्ग, माता का सिंगार राजीव कुमार, ध्वजरोहण सुखमाल चंद, पंखा झलता रोहित मित्तल, माता की पोशाक अतिशय जैन रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में ढोल पार्टी के साथ गणेश जी का रथ चल रहा था। इसके साथ ही भस्मासुर वध, श्री राम दरबार, महिशासुर वध, काली माता की झांकी, राधा कृष्ण व शंकर पार्वती, ठाकुर श्याम जी, दुर्गा अष्टम भुजा, शंकर पार्वती, देशभक्ति पर आधारित भव्य झांकियां चल रही थीं। उनके बीच-बीच में दिल्ली, सोनीपत, बड़ौत, बिनौली, टटीरी के बैंड धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे नफीरी और उसके पीछे माता वैष्णो देवी का रथ था। इस पर माता की प्रतिमा विराजमान थीं। यह शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन से चलकर सांरग रोड, शिव मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन चौक, नया बाजार, अतिथि भवन, गांधी रोड होते हुए वैष्णो देवी मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण कुमार बग्गा, कोषाध्यक्ष अंकूुर जैन, संतोष जैन एडवोकेट, भूपेश बब्बर, मुदित जैन, संजय गुप्ता, अनुराग जैन, सोनू सैनी, आकाश, सौरभ जैन, पद्म सैन, दिनेश गुप्ता, महेश चंद, संजय गुप्ता, बाबूराम सैनी का सहयोग रहा।

बड़ौत में माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा में भव्य झांकी

बड़ौत में माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा में भव्य झांकी- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed