फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Problems of shopkeepers will be resolved: MP

दुकानदारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: सांसद

Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Problems of shopkeepers will be resolved: MP
सांसद ने सुनीं कस्बे के व्यापारियों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने रविवार को कस्बे के व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि रेलवे के किरायेदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिन दुकानदारों ने रेलवे का किराया नहीं दिया है, वह किराया देना शुरू कर दे और अपने सभी दस्तावेज तैयार करा लें।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने सांसद के सामने कई समस्याएं रखीं। बताया कि काफी लोग रेलवे की भूमि पर दुकान बनाकर अपने परिवार का लालन-पोषण कर रहे है। रेलवे अधिकारी अब दुकान हटाने की बात कर रहे है। इस पर सांसद ने लोगों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कहा कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए दीवार लगवा दी जाएगी। रेल मंत्री से भी बात कर उनके सामने समस्या रखी गई थी। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इससे पूर्व कस्बे में व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा के आवास पर अरुण मित्तल, सोनू मित्तल, मुकेश गोयल, मंगल सेन गर्ग, निसार अहमद, कृष्ण पंडित व मनोहर शर्मा ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, अनिरुद्ध शर्मा, आर्य भूषण, लोकेश, राजू, मोनू, शिवकुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, अजय कश्यप, मुकेश गर्ग, संजय जैन, मनोज जैन, पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सागर वर्मा ने सांसद से की पढ़ाई की व्यवस्था कराने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे कस्बा निवासी सागर वर्मा ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह से मिलकर पढ़ाई की व्यवस्था की मांग की। सांसद ने कहा कि जिले के 32 छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे थे। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत कराया गया है। सरकार छात्रों की समस्या को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। यूक्रेन में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed