फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Problems being raised due to server malfunction

सर्वर में खराबी से उठानी पड़ रही दिक्कतें

Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Problems being raised due to server malfunction
बड़ौत तहसील में समस्या को लेकर आक्रोश जताते राशन डीलर - फोटो : BARAUT
बड़ौत। शनिवार को आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। बताया कि राशन डीलर पात्र लोगों को राशन देने के लिए वचनबद्ध है, लेकिन गांव में सक्रिय कुछ राजनीतिक लोग कार्डधारकों को उकसाने का काम कर रहे है। इसके बाद राशन डीलरों के खिलाफ झूठी शिकायतें अधिकारियों को की जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीएम से सर्वर की परेशानी को दूर करने, वितरण के दौरान पुलिस सुरक्षा व दुकानों को सैनिटाइज कराने, राशन विक्रेताओं का बीमा कराने, कार्रवाई से पूर्व निष्पक्ष जांच करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पप्पू, प्रदीप, कंवरपाल चौहान, शाकिर, राहुल, अतुल, सुनील, गजेंद्र, योगेंद्र, रामबीर, संजय, रोहित शर्मा, बिजेंद्र, कुशलपाल, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed