{"_id":"62d84b4ab42fac0306236b93","slug":"private-schools-are-opening-despite-the-holiday-baraut-news-mrt5978321161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बावजूद खुल रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बावजूद खुल रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए भले ही डीएम ने शिक्षण संस्थानों को 27 जुलाई तक बंद करने के आदेश दिए हों, लेकिन निजी स्कूल संचालकों के लिए ये आदेश कुछ मायने नहीं रखते। यहीं कारण है कि बुधवार को नगर और देहात क्षेत्र में कुछ स्कूलों को छोड़कर ज्यादातर स्कूल खुले रहे।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम राजकमल यादव द्वारा 20 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं, मगर बुधवार को कुछ निजी स्कूलों को छोड़कर ज्यादातर स्कूल संचालकों ने स्कूल खोले। इस दौरान बड़ौत-छपरौली रोड, बड़ौत-शामली मार्ग, बड़ौत-कोताना मार्ग, बड़ौत-बिनौली मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों पर स्कूली वाहन दौड़ते नजर आए। कुछ अभिभावकों ने डीएम को फोन कर स्कूल खुलने की शिकायत की। उसके बाद भी शिक्षा विभाग ने मौके पर जाकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करना भी उचित नहीं समझा।
उधर निजी स्कूल संचालकों का कहना था कि आदेश बुधवार को ही पता चला इसलिए बाद में बच्चों को वापस घर भेज दिया गया था। प्रभारी बीएसए प्रकाशचंद ने बताया कि कई स्कूलों के खुलने की सूचना प्राप्त हुई थी, संबंधित एबीएसए को जांच के आदेश दिए गए हैं।