फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Private hospital workers beat up

निजी अस्पताल कर्मियों से की मारपीट

Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Private hospital workers beat up
बड़ौत। गांधी रोड स्थित आनंद हास्पिटल में भर्ती मरीज के साथ आए तीन लोगों ने फीस मांगने पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। अस्पताल संचालक के साथी भी अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आनंद हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आनंद सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की रात असारा गांव निवासी सलमा उनके यहां पर भर्ती हुई थी। उसके साथ उसका पति वाजिद, देवर तहसीन व उसका ससुर यूनुस ने फीस मांगने पर अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सकों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने छुड़वाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर कोतवाली में ले गई। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि डॉ. आनंद सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed