फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal opened office absent

कार्यालय खोल प्रधानाचार्य हुए नदारद

Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Principal opened office absent
बीएसए ने बुधवार को कंडेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन

निष्क्रिय शौचालय और सफाई व्यवस्था न होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को कंडेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कार्यालय खुला था, लेकिन वे मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा स्कूल के शौचालय निष्क्रिय और पेयजल तथा सफाई व्यवस्था न होने पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की। बीएसए ने प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही बीईओ को प्रतिदिन विद्यालय का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण में कंडेरा के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय निष्क्रिय मिले। पेयजल और सफाई की व्यवस्था नहीं मिलीं। प्रधानाध्यापक का कार्यालय खुला था, लेकिन वे नदारद मिले। अभी तक बच्चों को शिक्षण संग्रह, ध्यानाकर्षण व आधारशिला पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है। पूछें जाने पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र तोमर ने बताया कि वह फोटो कॉपी कराने गए थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर विद्यालय में सफाई व्यवस्था कराने, शौचालय क्रियाशील व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीईओ को विद्यालय की स्थिति में सुधार न होने तक प्रतिदिन निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा हसनपुर जिवानी के कंपोजिट विद्यालय की स्थिति सही मिली। विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित मिला तथा सफाई व पेयजल तथा शौचालयों की स्थिति भी सही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed