फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal honored for 100% vaccination

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने पर डीएम ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Principal honored for 100% vaccination
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 50 ग्राम प्रधानों को गांवों में कोरोना रोधी शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर डीएम राजकमल यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले 50 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने कोरोना रोधी टीकाकरण में भरपूर सहयोग किया। ग्राम प्रधानों के सहयोग से इन ग्राम पंचायतों में कोरोना रोधी टीकाकरण शत-प्रतिशत हो गया है। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम राजकमल यादव ने शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने पर ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, अनुज श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
सोनिया ग्राम प्रधान ग्वालीखेड़ा, पिंकी देवी ग्राम प्रधान मेहनवा, कविता ग्राम प्रधान किशनपुर, कृष्णा ग्राम प्रधान अंगदपुर, सोनू देवी ग्राम प्रधान बोहला, वीरेंद्र ग्राम प्रधान दादरी, धर्मेंद्र सिंह ग्राम प्रधान रामगढ़, राकेश ग्राम प्रधान पोईस, अमिता ग्राम प्रधान गल्हेता, चिंता रानी ग्राम प्रधान मवींकला, मुकेश देवी ग्राम प्रधान पुसार, धीर सिंह ग्राम प्रधान आदमपुर, जयकुमार ग्राम प्रधान इदरीशपुर, जयकुमार ग्राम प्रधान संतनगर, फिरोज खान ग्राम प्रधान बदरखा, नीलम ग्राम प्रधान फुलेरा, संतोष ग्राम प्रधान टुकाली, ललिता ग्राम प्रधान गढ़ी कलंजरी, पिंकी ग्राम प्रधान पुरनपुर नवादा, मूर्ति ग्राम प्रधान भगोट, नरेश ग्राम प्रधान गौना, नरेश ग्राम प्रधान सुभानपुर, उषा ग्राम प्रधान सिंगोली तगा, जितेंद्र ग्राम प्रधान गोठरा, रामकिशोर ग्राम प्रधान तिगरी, रामकिशोर ग्राम प्रधान डगरपुर, अंजू ग्राम प्रधान भैड़ापुर, आदेश कुमार ग्राम प्रधान विनयपुर, पिंकी ग्राम प्रधान फकरपुर, संगीता ग्राम प्रधान फिरोजपुर, कंवरपाल ग्राम प्रधान निरोजपुर, प्रवीण ग्राम प्रधान नंगलाबढ़ी, मंजू ग्राम प्रधान अहमदनगर, सतपाल ग्राम प्रधान मुबारिकपुर, रुचि ग्राम प्रधान डूंडाहेड़ा, शशि ग्राम प्रधान नूरपुर, गजेंद्र ग्राम प्रधान पुराना व नया सुभानपुर, कृष्णपाल ग्राम प्रधान नंगला बहलोलपुर, शशि ग्राम प्रधान गढ़ी खालसा, राजकुमार ग्राम प्रधान सुंहेड़ा, संजीव कुमार ग्राम प्रधान बसी, यशवीर ग्राम प्रधान मेहरमपुर, राकेश ग्राम प्रधान सैदपुर कलां, गीता ग्राम प्रधान खैला, ओमवती ग्राम प्रधान मंसूरपुर, मीनाक्षी ग्राम प्रधान फतेहपुर, सुनीता ग्राम प्रधान कहरका, वीरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान खिंदौड़ा, जहान सिंह ग्राम प्रधान हबीबपुर नंगला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed