फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pretend for training, women were not invited

प्रशिक्षण का दिखावा, नहीं दिया महिलाओं को बुलावा

Sat, 06 Aug 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pretend for training, women were not invited
बड़ौत ब्लॉक मुख्यालय पर प्रशिक्षण के दौरान खाली पड़ी कुर्सियां / फाइल संख्या- 06क्चष्ठञ्ज11्न से सं - फोटो : BARAUT
बड़ौत। ब्लाक पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत प्रोग्राम सपोर्ट यूनिट फाउंडेशन संस्था लखनऊ की ओर से चल रहा दो दिवसीय जल गुणवत्ता जांच प्रशिक्षण शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। आरोप है कि विभागीय अफसरों द्वारा सूचना न दिए जाने के कारण नाममात्र ही महिलाएं प्रशिक्षण में पहुंच सकीं।
विज्ञापन

ब्लाक पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत प्रोग्राम सपोर्ट यूनिट फाउंडेशन संस्था लखनऊ के द्वारा दो दिवसीय जल गुणवत्ता जांच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई थी, जबकि शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर मेें आए महिलाओं में रेखा, पूजा, ममता, दीपिका, आरती आदि का आरोप है कि उन्हें इस प्रशिक्षण की जानकारी तक नहीं दी गई। ब्लाक पर किसी काम से आए थे, तभी पता चला कि यहां पर कोई प्रशिक्षण चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण को लेकर विभाग द्वारा किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया, जिस कारण सूचना के अभाव में महिलाएं नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

आपको बता दे कि दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में 200-200 महिलाओं के दो बैंच बनाए गए थे। शुक्रवार को तो फिर भी महिलाओं की संख्या सामान्य रही, लेकिन समापन अवसर पर प्रशिक्षण शिविर में 200 महिलाओं की बजाए लगभग 30 से 40 महिलाएं पहुंची। ऐसी स्थिति में भला कैसे गांवों में जल गुणवत्ता जांच का कार्य परवान चढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रशिक्षण के लिए लखनऊ से आए प्रशिक्षक इंशात कुमार का कहना है कि सही ढंग से प्रशिक्षण के लिए प्रचार-प्रसार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी महिलाओं की संख्या कम रही। बताया कि बरसात का मौसम व महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य भी इसका कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed