फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparing to open Sports India center for players

खिलाड़ियों के लिए खेल इंडिया केंद्र खोले जाने की तैयारी

Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparing to open Sports India center for players
- 24 जुलाई तक सेंटर के लिए आवेदन जमा करने होंगे
विज्ञापन

- केंद्रों पर पूर्व चैंपियन खिलाड़ी देंगे उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने व पूर्व खेल चैंपियन की आय बढ़ाने के लिए जिले में खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना की जाएगी। प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी 24 जुलाई को खेल कार्यालय में फार्म भरकर जमा कर सकते है। खेल मंत्रालय की ओर से देशभर में एक हजार सेंटर खोले जाएंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि खेलों इंडिया सेंटर खोलने की योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर में एक हजार केंद्र खोले जाने है। इन केंद्रों पर जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देने व खेलों को मजबूत करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन को नियुक्त किया जाएगा। केंद्र पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए पूर्व चैंपियन 24 जुलाई को जिला खेल कार्यालय पर प्रस्तुत होकर अपना फार्म भरकर जमा कर सकते है। फार्म में अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता तथा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आय का यह बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं। खेलों की नई प्रतिभाएं निखरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed