फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prepare for elections to defeat BJP

दलित व वंचितों को न्याय दिलाना ही रालोद का उद्देश्य

Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Prepare for elections to defeat BJP
बागपत के मवीकलां गांव में पहुंचे रालोद के एससीएसटी प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नो - फोटो : BAGHPAT
रालोद की न्याय यात्रा का जिले में कई जगह किया गया भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। दलितों व वंचित समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए रालोद की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही है। सात अगस्त से सहारनपुर से शुरू हुई न्याय यात्रा मंगलवार को बागपत पहुंची। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क में यात्रा के संयोजक एवं अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनोजिया का स्वागत किया। काठा गांव की हरिजन चौपाल में दलित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में न्याय यात्रा का उद्देश्य दलितों और वंचितों को न्याय दिलाना है।

काठा, सिसाना, सरूरपुर, लोयन, छपरौली व दाहा में न्याय यात्रा का स्वागत करने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनोजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों और मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दलितों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील कुमार, पूर्व मंत्री डा कुलदीप उज्ज्वल, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बॉबी, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, मोहित मुखिया, मनोज, रेणु, एडवोकेट धर्मेंद्र, कृष्ण प्रधान मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने बताया कि रालोद नेता व कार्यकर्ता बुधवार को 12 बजे डीएम को विभिन्न मांगों केे लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। उधर, खेकड़ा में हुए स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजपाल, देवेंद्र, संदीप कुमार, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed