{"_id":"62b3612c6a084229153d51ef","slug":"prepare-an-action-plan-to-reduce-pollution-in-rivers-baghpat-news-mrt5939876129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों में प्रदूषण कम करने के लिए तैयार करें कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों में प्रदूषण कम करने के लिए तैयार करें कार्ययोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को जिला वृक्षारोपण समिति, गन्ना समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक में नदियों का प्रदूषण कम करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने और पौधरोपण स्थलों को जियो टैगिंग के निर्देश दिए।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के लिए तीन दिन में मृदा कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रभागीय वन अधिकारी को देने के लिए कहा। उन्होंने अमृत महोत्सव उद्यान वृक्षारोपण स्थलों की एक सप्ताह में जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारियों को 30 जून तक पर्यावरण विभाग के पोर्टल के अनुसार अपशिष्ट निस्तारण की सूचना प्रभागीय वन अधिकारी एवं डीईएसटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।