फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to remove Pradhan of Loyan and Surajpur Mahanwa

Baghpat News: लोयन और सूरजपुर महनवा के प्रधान को हटाने की तैयारी

Wed, 08 Jan 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations to remove Pradhan of Loyan and Surajpur Mahanwa
-दोनों गांव के प्रधान समेत कई अन्य के कोरी जाति प्रमाणपत्र को डीएम व मंडलायुक्त ने किया था निरस्त
विज्ञापन

-दोनों प्रधानों को हटाने के लिए फाइल तैयार कर भेजी, डीपीआरओ के छुट्टी से आने के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद अब लोयन व सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान की कुर्सी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। दोनों गांव के प्रधान सहित अन्य कई लोगों के कोरी जाति के प्रमाणपत्र डीएम व मंडलायुक्त ने निरस्त कर दिए थे। इसके बाद दोनों को हटाने की फाइल शुरू की गई।
लोयन गांव के प्रधान संत कुमार व सूरजपुर महनवा की प्रधान पिंकी ने हिंदू जुलाहा की जगह कोरी जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव लड़ा था और दोनों प्रधान बन गए थे। इसके बाद कई लोगों ने तीन अक्तूबर 2022 को अधिकारियों से शिकायत कर बताया कि संत कुमार व पिंकी ने अपनी जाति बदलकर चुनाव लड़ा था। फिर एडीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई, जिसमें बड़ौत एसडीएम, बड़ौत तहसीलदार व जिला समाज कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया था। जांच में इनके प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर निरस्त कर दिए गए थे। वहीं उनकी मंडलायुक्त के यहां अपील भी निरस्त कर दी गई थी। अब दोनों प्रधानों को हटाने के लिए फाइल शुरू की गई है, क्योंकि शासन से उनको हटाने के आदेश आ गए हैं। जल्द ही उनको हटाने का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

--


अलावलपुर व फतेहपुर चक के प्रधान की जांच जल्द होगी शुरू
अलावलपुर व फतेहपुर चक के प्रधान सहित अन्य गांव के प्रधानों की जांच करने के लिए जल्द ही समिति बनाई जाएगी। इसके लिए डीएम ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। अब इनकी जांच पूरी होने के बाद कुर्सी पर खतरा मंडारने लगा है। वहीं कई लोगों के जाति प्रमाणपत्रों को जांच के बाद निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सांकलपुट्ठी के साथ हो सकते हैं लोयन व सूरजपुर महनवा में चुनाव
सांकलपुट्ठी के प्रधान का बीमारी के कारण कई महीने पहले निधन हो गया था। इस कारण वहां प्रधान का पद खाली है। वहीं अब शासन से लोयन व सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान को हटाने के आदेश आने के बाद फाइल शुरू कर दी गई है। इनको हटाने के बाद तीन गांवों में प्रधान के पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में सांकलपुट्ठी के साथ ही लोयन व सूरजपुर महनवा में चुनाव कराए जा सकते हैं।

--
दोनों गांव के प्रधानों के जाति प्रमाणपत्र ठीक नहीं होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। इनको हटाने के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई थी, जो मिल गई है। अब उनको हटाने के लिए फाइल चलाई गई है, जिस पर मंजूरी मिलते ही उनको हटा दिया जएगा। -अरुण अत्री, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed