फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to open the elevated road for vehicles in May

Baghpat News: एलिवेटिड सड़क को वाहनों के लिए मई में खोलने की तैयारी

Sun, 20 Apr 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 20 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Preparations to open the elevated road for vehicles in May
खेकड़ा में बनकर तैयार हुआ दिल्ली अक्षरधाम मंदिर जाने वाला एलिवेटेड मार्ग
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर की दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क को मई में खोलने की तैयारी हो रही हैं। सड़क का कार्य पूरा होने की रिपार्ट निर्माण कंपनी ने एनएचएआई को भेजी हैं। क्योंकि सड़क पहले ही बन चुकी थी, मगर छोटे-छोटे कार्य बाकी थे। अब उनके भी पूरे होने पर जल्द इसको वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

इकोनॉमिक कॉरिडोर का दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सड़क सात महीने पहले बनकर तैयार हो गई थी। मगर, इसको अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसको शुरू करने के लिए कई बार कार्यक्रम भी बनाया गया, मगर एक बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तो दूसरी बार सांसद मनोज तिवारी व अन्य का अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन

फिर दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद इसको शुरू करने का दावा किया गया, मगर इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। इसका एक कारण यह भी रहा कि पिलर व सड़क के बीच में लगाए गए करीब 60 शॉकर खराब हो गए थे और उनको बदलने में करीब एक महीने का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी कुछ छोटे-छोटे कार्य थे, जिनको पूरा कराया जा रहा था। अब निर्माण कंपनी सीगल ने अपनी रिपोर्ट एनएचएआई को सौंप दी है कि सड़क के साथ ही अन्य सभी कार्य भी पूरे हो गए हैं। अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही सड़क को शुरू किया जाएगा।
60 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को होगा फायदा
इसके शुरू होने से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड के करीब 60 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को रोजाना इसका फायदा मिलेगा। इससे सीधे लोनी, गाजियाबाद, दिल्ली जाएंगे और वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि अभी तक वाहन चालकों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होकर जाना पड़ता है। इसमें लोनी में कई जगह सड़क की हालत खराब है और वहां जाम की समस्या रहती हैं। एलिवेटेड सड़क के शुरू होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

--
एलिवेटेड सड़क का निर्माण पहले हो गया था, मगर बाद में शॉकर खराब मिलने पर उनको बदला गया। इसके बाद भी कुछ फिनिशिंग का कार्य था जो पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट दे दी गई है। सड़क को मई में शुरू किया जा सकता है। - माजिद अब्बास, महाप्रबंधक निर्माण कंपनी सीगल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed