{"_id":"62d1b9463a3e3c0aa50d6734","slug":"preparation-to-run-tikri-chc-on-ppp-model-baghpat-news-mrt5971580175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरी
- फोटो : BAGHPAT
टीकरी सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी
बागपत। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए टीकरी सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी की जा रही है। टीकरी सीएचसी पर चिकित्सकों के समय पर न पहुंचे व गंदगी और पेयजल की समस्या को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी की जा रही है।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए टीकारी में सीएचसी का निर्माण कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी पर दो चिकित्सक नियुक्त किए थे। टीकरी के लोग काफी समय से सीएचसी पर चिकित्सक समय पर न पहुंचने, सफाई व्यवस्था सही न होने और पेयजल की समस्या को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे।
लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी की सफाई कराने और पेयजल टंकी का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी की जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएचसी पर लोगों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए टीकरी सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने पर विचार किया जा रहा है। सीएचसी का संचालन पीपीपी मॉडल पर होने पर लोगों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं सीएचसी पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।