{"_id":"602175af8ebc3e4b35385ea0","slug":"preparation-for-withdrawal-of-case-from-former-bjp-mla-after-two-and-a-half-decades-baghpat-news-mrt5243966149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई दशक बाद भाजपा के पूर्व विधायक से मुकदमा वापसी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई दशक बाद भाजपा के पूर्व विधायक से मुकदमा वापसी की तैयारी
विज्ञापन

1996 में विधायक बने थे रूप चौधरी, दर्ज हुआ था आचार संहिता उल्लंघन और पुलिसकर्मियों से खींचतान का मुकदमा
शासन ने प्रशासन से मुकदमे की स्थिति का ब्योरा मांगा, आज भेजी जाएगी रिपोर्ट
मदन बालियान
बागपत। खेकड़ा सीट से भाजपा के विधायक रहे रूप चौधरी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने मुकदमे की स्थिति का ब्योरा मांगा है। रूप चौधरी पर चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और दो पुलिसकर्मियों के साथ खींचतान का मुकदमा दर्ज हुआ था।
गाजियाबाद के गनौली गांव निवासी रूप चौधरी ने 1996 में भाजपा के टिकट पर खेकड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। रूप चौधरी 72106 वोट पाकर विधायक चुने गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम मिताली गोविंद की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। डीजीसी सुनील पंवार और एडीजीसी सुभाष तोमर ने बताया कि शासन ने पूर्व विधायक रूप चौधरी पर दर्ज मुकदमे की स्थिति तय फार्मेट पर मांगी है, जिसका ब्योरा मंगलवार को भेजा जाएगा।
मुकदमे में पुलिसकर्मियों की गवाही बाकी
रूप चौधरी पर दर्ज मुकदमे में ढाई दशक बाद भी दोनों पुलिसकर्मियों की गवाही नहीं हुई है। इस कारण यह मुकदमा लटका हुआ था। शासन से ब्योरा तलब होने के बाद मुकदमा वापस होना तय है।
विज्ञापन
जिले में चल रहे नौ मुकदमे, वापसी की संभावना
जिले में भाजपा नेताओं समेत अन्य पर नौ मुकदमे चल रहे हैं। भाजपा विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक मदन भैया पर मुकदमे दर्ज हैं। माना जा रहा है कि रूप चौधरी के बाद अन्य भाजपा नेताओं के मुकदमे भी वापस होने की प्रक्रिया की जा सकती है।
इस सीट से भाजपा के पहले विधायक थे रूप चौधरी
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि रूप चौधरी वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। वर्तमान बागपत सीट, साल 1996 में खेकड़ा विधानसभा सीट थी। वह भाजपा के इस सीट से पहले विधायक थे।